रस्तोगी नर्सिंग होम में निशुल्क हृदय जांच शिविर: डॉ. विमल निषाद ने 110 मरीजों की की जांच, ECG व अन्य जांचें निःशुल्क
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल निषाद ने बुधवार को रस्तोगी नर्सिंग होम, जसरा (प्रयागराज) में निशुल्क हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने 110 मरीजों की जांच की और ECG सहित हृदय की अन्य जरूरी जांचें निःशुल्क कर मरीजों को परामर्श भी दिया।
शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिन्हें मौके पर ही विशेषज्ञ सलाह, जांच एवं आगे के उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
मरीजों ने इस शिविर को क्षेत्र के लिए बेहद लाभकारी बताया। प्रमुख रूप से ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ.सत्येंद्र सिंह, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ.अहमद,डॉ. मानसी, प्रबंधक वर्षा सिंह, हरि कैलाश बिंद, सुशील बिंद, राजू यादव, श्यामधर पटेल, ज्ञान सिंह, गिरिजा द्विवेदी, राजू पाठक, आकाश पटेल, धर्मेंद्र, सुधीर सोनकर, चंद्र प्रकाश यादव, जगत यादव, आशीष यादव, राकेश पटेल, लाल प्रताप, राम समूझ विश्वकर्मा, राम शिरोमणि यादव, सुनील पटेल, प्रतिभा, कंचन, सत्येंद्र पाल, आयुष त्रिपाठी, अखिल त्रिपाठी, दीपू प्रजापति, कुलदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र पाठक एवं समाजसेवी कृपा शंकर बिंद भी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों को मिली बड़ी सुविधा
स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि जसरा क्षेत्र में हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता होने से आसपास के मरीजों को काफी राहत मिली है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने कहा कि, “जसरा क्षेत्र में हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवा मिलने से लोगों को बहुत सहूलियत हुई है और निश्चित रूप से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।”
समाज सेवा ही उद्देश्य: डॉ. विमल निषाद
डॉ. विमल निषाद ने कहा कि वे समाज के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शुरू से ही “नर सेवा ही नारायण सेवा” रहा है और जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचकर उन्हें चिकित्सा सहायता देना ही उनकी प्राथमिकता है।

+ There are no comments
Add yours