बांग्लादेश के जिहादी कठमुल्लाओं की फसादी सनक बांग्लादेश की बर्बादी का इबादत लिख रही है : मुख्तार अब्बास नकवी 

1 min read

कांग्रेस के हाथ में बेवफाई का खंजर

बांग्लादेश के जिहादी कठमुल्लाओं की फसादी सनक बांग्लादेश की बर्बादी का इबादत लिख रही है : मुख्तार अब्बास नकवी 

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा है कि कांग्रेस, सपा और कुछ सियासी दल अपने पराजय के प्रमाणपत्रों की पेटी का प्रदर्शन करते हुए, चुनावी मैदान में रण बांकुरी की जगह रण छोड़ बहादुरों की प्रतिस्पर्धा और पराक्रम में जुटे हैं।

सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि भाजपा दशकों के राजनैतिक असहिष्णुता और अस्पृश्यता के दुराग्रह पूर्ण दौर को दरकिनार कर सुशासन, स्थायित्व और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गयी है। इसी संकल्प से सिद्धि की सोंच से दुनियाभर के संकट-कंटक के दौर के बीच आज भारत सुशासन, सनातन और समावेशी सशक्तिकरण के ‘अमृत काल’ का गौरवपूर्ण गवाह बना है।

श्री नकवी ने कहा कि विपक्षी कुनबे का कुंठित कारवाँ इस संकल्प को सिद्धि साबित करने वाली तपस्या की ताक़त और परिश्रम के परिणाम से सबक-संदेश लेने के बजाय कुंठा, कटुता, कोलाहल के कबाड़खाने में क़ैद होता जा रहा है। भय-भ्रम के भौकाल से प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने का झक्की झकमारी झुंड, चुनावी मैदान में झटके पर झटका झेल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा सहित कुछ राजनैतिक दल बिना जनाधार के जागीरदारी के जुगाड़ में पराजय की प्रयोगशाला बनते जा रहें है। यह “डिफॉल्टर डपोरशंख डिफीट के डॉक्यूमेंट का डिब्बा (पराजय के प्रमाणपत्र की पेटी ) लेकर डींगबाजी में डटे” हैं। लोकतंत्र और संविधान की धाक-धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन के धुरंधरों की जनता धाराप्रवाह धुलाई -धुनाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों के संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्चिंग की सनक उनका सियासी सूपड़ा साफ़ कर रही है। भाजपा के विजय की गिनती ने सामन्ती सियासत और विरासत का गणित बिगाड़ दिया है, कांग्रेस जैसी मुल्क की पार्टी को मोहल्ले का महंगा बना दिया है।

श्री नकवी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वोट चोरी की पिटी पटकथा पर ‘संवैधानिक संस्थाओं की सामंती लिन्चिंग’ मे जुटी बकवास बहादुरी के बहुदलीय ब्रदरहुड के बंटाधारी ब्रिगेड की लम्पट लाबी की इस बार भी उत्तर प्रदेश में सत्ताइस के चुनावी चौपाल पर जनता खटिया खड़ी, बिस्तर गोल करेगी।

श्री नकवी ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर सियासी सफ़र कर रहे दलों को समझना चाहिए कि ‘कांग्रेस की ज़मीन ज़रूर बंजर है फिर भी उसके हाथ में बेवफाई का खंजर है’, सावधानी हटी दुर्घटना घटी।

पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी एव संयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता राम जी केसरवानी ने किया। इस अवसर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विभुति नारायण सिंह, डाक्टर शाहिन, रमेश पासी, शत्रुघ्न जायसवाल, पतविंदर सिंह, मो ज़ुबैर एवं पत्रकार बंधु गण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours