सपा नेता पवन सोनकर ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
ठंड से राहत पाकर असहाय परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
ओजस्वी किरण यमुनानगर
प्रयागराज। भीषण ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सोनकर द्वारा कोरांव विकासखंड के कुकरहटा ग्राम पंचायत क्षेत्र में निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में कई दर्जन जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पवन सोनकर ने कहा कि “असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए।” उन्होंने विशेष रूप से वृद्धजन, दिव्यांग और गरीब परिवारों को प्राथमिकता देने की बात कही।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांवों में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए बड़ा सहारा मिलता है। पवन सोनकर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके।
इन जरूरतमंदों को मिला लाभ
कंबल वितरण का लाभ पाने वालों में चंद्रकली, अमरावती, फूलपति, सूर्य लाल, बजमोहन, लल्लू राम, जगवती, सुभारी देवी, कलावती, निर्मला देवी, श्री नाथ, पप्पू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।


+ There are no comments
Add yours