सेवार्थम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटी रजाइयाँ व मच्छरदानी
सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीब ,असहाय, जरूरतमंदों की लगातार कर रहा मदद
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लंभुआ सुल्तानपुर। ठंड को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए रजाई व मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रजाई और मच्छर दानी पाने के बाद जरूरत मंदो के चेहरे पर दिखी खुशी की लहर, लोगो ने इस कार्यक्रम की सराहना और प्रशंसा किया ,जिस तरह निः स्वार्थ भाव से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कर रही यह संस्था अपने निर्छल स्वभाव के लिए जानी जाती है , वही बात चित के दौरान यह भी बात सामने आया कि सेवार्थम फाउंडेशन किसी के खुशियों में शामिल हो या न हो पर जब किसी गरीब और जरूरतमंदों पर दुःख के बादल छाते है तो उस समय यह संस्था उस परिवार या जरूरत मंदो के लिए संजीवनी की तरह उनके दुःखो का हरण करता है, और एक नई ऊर्जा प्रदान कर उस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष तिवारी के बड़े भाई अमित तिवारी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता धोपाप मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद ने की।मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने कहा कि डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीबों व असहायों की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद के साथ पवन निषाद, प्रिंस तिवारी, सचिन प्रजापति, संदीप यादव, उमेश तिवारी, कमलेश दुबे सहित गढ़ व धोपाप मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन के प्रदेश मडिया प्रभारी राममणि तिवारी आचार्य चंद्रकेश मिश्रा, विवेक तिवारी, लवलेश दूबे, विपिन शुक्ला, शिवम दुबे, धर्मेंद्र तिवारी समेत सेवार्थम फाउंडेशन के अधिकांश सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। रजाई वितरण से जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिलेगी।

+ There are no comments
Add yours