समस्याओं को लेकर फिजियोथेरेपिस्टों नें कुलपति से की वार्ता

0 min read

समस्याओं को लेकर फिजियोथेरेपिस्टों नें कुलपति से की वार्ता

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि के0जी0एम0यू0 में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति व अन्य समस्याओं हेतु परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो0 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने के0जी0एम0यू0 की कुलपति महोदया पद्मश्री डा0 सोनिया निन्यानन्द के साथ विस्तृत वार्ता सम्पन्न हुयी।

मिश्र ने बताया कि के जी एम यू में फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन ३० मई २०२२ में हुआ था । जिसके उपरांत प्रशासन ने ०२ नवम्बर २०२३ में पदोन्नति की परंतु फ़िजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति पूर्व की सेवाओ को देखते हुए चीफ फिजियोथेरेपिस्ट पर की जानी चाहिए थी परंतु सीनियर के पद पर की गई जिससे २५ वर्षों से कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है ।

जबकि उसी संस्थानों में कार्यरत अन्य संवर्गों में सर्वोच पदो पर पदस्थापित किया गया है व अन्य समस्याओं पे सम्पन्न हुयी वार्ता में कुलपति महोदया का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा और उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के निस्तारण व पदोन्नति पर अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने प्रस्तुत मांग पत्र पर तत्काल के0जी0एम0यू0 के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता भी आहूत की। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमण्डल में पी0पी0ए0 के0जी0एम0यू0 के अध्यक्ष डा0 मन्सूर अहमद खान, उपाध्यक्ष डा0 तेजवीर सिंह, डा0 प्रणय सिंह, डा0 फैज अहमद, संगठन मंत्री डा0 अनिल अग्निहोत्री, संयुक्त मंत्री डा0 श्रद्धा एवं डा0 विशाल उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours