24 जनवरी 2026 को सीआरपीएफ कैंट, फाफामऊ में आयोजित भव्य रोज़गार मेले में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों युवाओं को मिला रोजगार

0 min read

24 जनवरी 2026 को सीआरपीएफ कैंट, फाफामऊ में आयोजित भव्य रोज़गार मेले में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों युवाओं को मिला रोजगार

आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को सीआरपीएफ कैंट, फाफामऊ में आयोजित भव्य रोज़गार मेले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उनके आगमन पर आयोजकों एवं अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ओजस्वी किरण ब्यूरो

फाफामऊ (प्रयागराज)।

रोज़गार मेले के दौरान अनुप्रिया पटेल ने चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोज़गार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा आयोजित ऐसे रोजगार मेले युवाओं को सही मंच प्रदान करते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा को पहचान और अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और उसकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से अपील की कि वे ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा अपने आचरण और कार्य से देश, समाज और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जैसी प्रतिष्ठित संस्था में सेवा करने का अवसर गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

रोज़गार मेले के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। यह आयोजन सरकार की रोज़गार सृजन और युवा सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours