सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अभियुक्त को ई0ओ0डब्लू0 द्वारा किया गया गिरफ्तार।

1 min read

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अभियुक्त को ई0ओ0डब्लू0 द्वारा किया गया गिरफ्तार।

ओजस्वी किरण ब्यूरो

लखनऊ। अभियुक्तगणो का यह एक संगठित गिरोह था जो मूल्यवान/करोडों की सरकारी भूमि जैसे तालाब, चारागाह, ग्राम समाज, आादि की जमीनों पर अवैध कब्जा करके जमीनों के फर्जी/कूटरचित दस्तावेजों तैयार करके अवैध प्लाटिंग आम जनता को करते थे। वादी के विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों व जान से मारने की धमकी देते थे, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-372/2006 धारा 467/468/471/420/447/441/504/506 भा0द0वि0 व धारा 3(1)10 एससी0 एसटी0 एक्ट थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ पर पंजीकृत हुआ। इस अभियोग की विवेचना शासन के आदेश से ई0ओ0डब्लू0 (EOW) को आवंटित हुई।
ई0ओ0डब्लू0 की विवेचना से 08 आरोपी अभियुक्तो को दोषी पाया गया। 06 अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार कर आरोप-पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्त कमल कुमार सेठ लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु ई0ओ0डब्लू0 द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए निरन्तर फरार चल रहा था।

इस अभियोग की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 (E.O.W) लखनऊ की टीम द्वारा अभियुक्त कमल कुमार सेठ पुत्र स्व0 रामशरण दास निवासी मकान नंबर 108/04 रूबी हाऊस माडल हाऊस थाना कैंसर बाग जनपद लखनऊ को चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours