स्वास्थ्य बजट 2026–27 दूरदर्शी, क्रिटिकल केयर को मिलेगी नई मजबूती : डॉ. शेखर चौधरी
ओजस्वी किरण डेस्क
प्रयागराज। एक्यूरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ क्रिटिकल केयर इंटेंसिविस्ट डॉ.शेखर चौधरी, पूर्व सचिव Anesthesiology Society of Allahabad, ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दूरदर्शी और व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत करता है।
डॉ. चौधरी के अनुसार पीएमएसएसएसवाई के अंतर्गत 11,307 करोड़ रुपये का प्रावधान और नए एम्स के लिए बढ़ा हुआ आवंटन तृतीयक चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करेगा, जिससे क्रिटिकल केयर और आईसीयू आधारित उपचार को सीधा लाभ मिलेगा। कैंसर और डायबिटीज की दवाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये की ‘बायोफार्मा शक्ति’ पहल आयात निर्भरता घटाने के साथ स्वदेशी अनुसंधान व दवा निर्माण को बढ़ावा देगी।
उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन और ट्रॉमा केयर नेटवर्क विस्तार पर दिया गया जोर डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम कदम है, जो उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। 17 कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क छूट और जिला कैंसर केंद्रों के विस्तार से मरीजों को समय पर और किफायती उपचार उपलब्ध होगा।
डॉ. शेखर चौधरी ने बताया कि NIMHANS 2.0 और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से महामारी के बाद बढ़ी मानसिक व जीवनशैली संबंधी बीमारियों से निपटने में मदद मिलेगी। वहीं AIIMS दिल्ली और PGIMER जैसे संस्थानों को मजबूती मिलने से उन्नत अनुसंधान और तृतीयक देखभाल को नया आयाम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल सीटों के विस्तार और ग्रामीण कैंसर डे-केयर सेवाओं से प्रदेश में डॉक्टरों की रिक्तियों की समस्या धीरे-धीरे कम होगी। आयुष और आधुनिक लैब सेवाओं के एकीकरण से गुणवत्ता बढ़ेगी और क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानता में कमी आएगी।
ज्ञात हो कि प्रयागराज के लोक सेवा आयोग चौराहे के समीप स्थिति Accura Hospital, एक आधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल है, जो उन्नत आईसीयू, ट्रॉमा केयर, एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर सेवाओं के लिए जाना जाता है।
अस्पताल अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ 24×7 आपातकालीन एवं क्रिटिकल केयर सेवाएँ प्रदान करता है। इसका उद्देश्य किफायती, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना है।


+ There are no comments
Add yours