कल्पवासियों की वापसी हेतु डीसीपीसी के स्वयंसेवक तैनात
माघी पूर्णिमा पर घाटों, चौराहों, मार्गों, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर संभाली यातायात व्यवस्था
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर एक माह से कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को स्नान उपरांत उनके निज निवास तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से जिला अपराध निरोधक समिति (डीसीपीसी), प्रयागराज के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने 1 फरवरी को व्यापक स्तर पर यातायात एवं सहयोगात्मक सेवा कार्य किया।
समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी एक दिन पूर्व ही माघ मेला क्षेत्र में शिविर के माध्यम से उपस्थित होकर प्रमुख घाटों, चौराहों एवं संपर्क मार्गों पर तैनात हो गए थे। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं के उनके गंतव्य मार्गों की ओर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था संभाली और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सेवा कार्य किया। यह संपूर्ण सेवा कार्य प्रदेश चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन आर.एस. वर्मा तथा पूर्व आईएएस एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
समिति ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए माघी पूर्णिमा पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के सेवा कार्य में तहसील कोराव से नरेंद्र देव मिश्रा, थाना खीरी से सुभाष चंद्र जायसवाल, थाना मेजा सें हरिशंकर यादव व आफताब, थाना हंडिया से राम सजीवन व ऋषि राज, थाना होलागढ़ से शिव शंकर, थाना अतरसुया से अनिल कुमार पांडेय, थाना कोतवाली से श्रवण कुमार गौड़, थाना मुट्ठीगंज से मनोज सिंह, थाना जॉर्ज टाउन से सुरेश कुमार, थाना धूमनगंज से प्रेमचंद स्वर्णकार, आदि सैकड़ों स्वयं सेवकों द्वारा की गई।
जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समिति के स्वयंसेवकों को सेवा कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

+ There are no comments
Add yours