रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ने किया सेमिनार आयोजित
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज कैंसर एड सोसाइटी और एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा अद्वितीय सें एकजुटता थीम पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि एरा विश्वविद्यालय की सम-कुलपति डॉ. फरजाना मेंहदी ने सेमिनार का उद्घाटन किया और कैंसर रोगियों के इलाज के लिए नवीनतम सुविधाओं पर प्रकाश डाला। एरा अस्पताल द्वारा कैंसर रोगियों के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया, जैसे कि रेडिएशन थेरेपी के लिए वेरियन ट्रू बीम, एस.वी.सी. लीनियर एक्सीलरेटर फॉर रेडिएशन थेरेपी जिसमें सभी आधुनिक तकनीकें- आईएम आरटी, आईजीआरटी, वीएमएटी, एसबीआरटी शामिल हैं। यह आयुष्मान भारत योजना के तहत रेडियोथेरेपी उपचार के सभी पैकेज प्रदान करता है। सॉलिड ट्यूमर में कीमोथेरेपी और एनएसीटी के साथ मुफ्त एडमिशन, बिना बेड और नर्सिंग शुल्क के साथ-साथ मुफ्त चिकित्सीय आहार उपलब्ध है।
विभाग में प्रोफेसर और वरिष्ठ डॉ. तरुणा सिंह, डॉ. इंद्र जीत गुप्ता, डॉ. अरफिन और सहायक कर्मचारी हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीपी गुप्ता, अध्यक्ष कैंसर एड सोसाइटी ने कैंसर की रोकथाम और शीघ्र पता लगाने के लिए जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

+ There are no comments
Add yours