सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी दिया फर्जी नियुक्ति का लेटर, एफआईआर दर्ज

1 min read

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी दिया फर्जी नियुक्ति का लेटर, एफआईआर दर्ज

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से 20.40 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी करने वालों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धूमनगंज पुलिस ने अब मामले में कोर्ट के आदेश पर कौशांबी के सराय अकिल फकीराबाद निवासी रामदीन, उसके बेटे अतुल, भानु प्रताप, अनुज कुमार व अब्दुल कादिर, प्राची राजवंश, सूरज रावत के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्मन का पुरवा, सुलेम सराय निवासी विपिन शेष का कहना है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात एक तिलकोत्सव में अतुल कुमार से हुई थी। उसने समाज के लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने और तरक्की करने की बात कही। दो साल बाद उसने अपने घर बुलाया। वहां पर अतुल, उसके पिता समेत अन्य लोगों ने गारंटी के साथ सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। कई बार में 20 लाख 40 हजार रुपये लिए। अतुल ने अपना विजिटिंग कार्ड दिया, जिसमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर नेवी मुंबई लिखा था। 

नियुक्ति पत्र लेकर जब वह मुंबई पहुंचा तो पता चला कि वह फर्जी है। इससे वह परेशान हो गया। घर वापस आकर विपिन ने अतुल पक्ष से पैसा मांगा तो गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत का दरवाजा खटखटाया। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours