कस्टडी में गोली मारने वाले इंस्पेक्टर को उम्रकैद

1 min read

कस्टडी में गोली मारने वाले इंस्पेक्टर को उम्रकैद

ओजस्वी किरण ब्यूरों आजमगढ़

आजमगढ़। आजमगढ़ कोर्ट ने कस्टोडियल डेथ में UP पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

29 मार्च 2003 को बैटरी चोरी के केस में पुलिस ने हरिलाल यादव को कस्टडी में लिया। थानेदार जैनेन्द्र के कहने पर दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह ने उसे लाठियों से पीटा, फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

2003 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने इस केस की CBCID से जांच कराई। CBCID जांच में दोनों दोषी पाए गए। ट्रायल के दौरान दरोगा नरेंद्र की मौत हो गई। एकमात्र आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार सिंह को आज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायालय जय प्रकाश पांडेय की कोर्ट ने बुधवार को सुनाया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours