करछना थाना क्षेत्र के नहर में एक मोटरसाइकिल और एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैल गई सनसनी 

1 min read

नहर से मिला युवक का शव और बाइक,बहन को गया था स्टेशन पहुंचाने 

करछना थाना क्षेत्र के नहर में एक मोटरसाइकिल और एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैल गई सनसनी 

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव के समीप गुरुवार को नहर में एक मोटरसाइकिल और एक युवक का शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को तत्काल नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के घरवालों को सूचना कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र निषाद (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय खेमराज निषाद, निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना हंडिया प्रयागराज के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र निषाद पुत्र स्वर्गीय खेमराज निषाद, निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना हंडिया बुधवार 4 फरवरी को दिन में करीब दो बजे अपनी बहन को छोड़ने छिवकी रेलवे स्टेशन गया हुआ था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजन परेशान हो गए और तलाश शुरू की गई।

खोजबीन करते हुए परिजन जब गड़ैला के पास पहुंचे तो उन्हें नहर में मोटरसाइकिल और शव देखा और पुलिस को सूचना के दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल घरवालों की तहरीर के आधार पर कर रही है।

पुलिस के अनुसार युवक डीहा से बाइक लेकर निकला थासुर शराब पी रखी थी। वह नशे में था। इसके बाद वह नहर में जा गिरा। नहर में उसकी बाइक और शव मिला था। बाइक पर एक सिलाई मशीन भी थी। फिलहाल घरवालों की तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours