ओजस्वी किरण खबर का असर माघ मेले में दंपती के चार हमलावर गिरफ्तार, छेड़छाड़ से मुकरा पति, बोला- सिर्फ कमेंटबाजी हुई

1 min read

ओजस्वी किरण खबर का असर माघ मेले में दंपती के चार हमलावर गिरफ्तार, छेड़छाड़ से मुकरा पति, बोला- सिर्फ कमेंटबाजी हुई

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में दंपती के साथ हुई मारपीट और विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी कमेंटबाजी और बाइक टकराने से उपजे विवाद का सामने आया है।

माघ मेला में महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़ विरोध पर पति को पीटा, गंगा में डुबोकर मार डालने की दी धमकी https://ojasvikiran.com/breaking-news/01545/

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम पांडे उर्फ छोटू पंडा, विवेक पंडा उर्फ भइयू पंडा, महावीर शर्मा और संजय निषाद शामिल हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि कमेंटबाजी का है। साथ ही, विवाद की एक वजह बाइक का आपस में टकराना भी बताया जा रहा है, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours