आईफोन देकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार ,नाबालिग को शादीशुदा बताकर किया था खेल

1 min read

आईफोन देकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार 

नाबालिग को शादीशुदा बताकर किया था खेल

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु (एग्स) निकालकर बेचने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने रैकेट में शामिल 4 महिलाओं समेत 5 को हिसरात में लिया है। इसमें मां-बेटी, आईवीएफ की एजेंट, महिला और बेटा शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसे आईफोन और 10 हजार रुपए का लालच दिया। फिर उसे शादीशुदा बताकर आईवीएफ़ सेंटर ले गए। वहां नाबालिग के अंडाणु निकलवा दिए। लड़की की मां ने 6 फरवरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की पड़ोसी रिंकी, उसकी बेटी पलक उर्फ जोया, सीमा भारती, हिमांशु भारती और कल्पना भारती को पकड़कर पूछताछ शुरू की। इससे पहले जांच में पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला की साजिश भी सामने आई थी। पुलिस उसे ट्रेस करते हुए 3 एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज, पलक हेला पत्नी मिजान निवासी करेली थाना करेली कमिश्नरेट, कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई, सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया व हिमांशू भारतीया पुत्र दिलीप भारतीया निवासीगण कूपर रोड सिविल लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से पीड़िता का कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया गया। 

उल्लेखनीय है कि वादिनी अनीता गौतम पत्नी लवकुश गौतम निवासिनी शान्तिपुरम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आरोपी पलक हेला पत्नी मिजान निवासी थाना करेली तथा उसकी मां रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण तथा जबरन बहला फुसलाकर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आईवीएफ में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन करवाने आदि के संबंध में आरोप लगाते हुए थाना फाफामऊ पर तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग पीड़िता, अभियुक्ता पलक उपरोक्त के साथ वेट्रेस का कार्य किया करती थी तथा पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा पीड़िता को पैसों का प्रलोभन देकर आईवीएफ डोनर बनने के लिए तैयार किया गया तथा उसे बहला फुसलाकर सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया के पास लेकर जाया गया, जहां पर उसने बेटे हिमांशु भारतीया से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाया। सीमा भारतीया द्वारा नाबालिग को फर्जी आधार के साथ कल्पना भारतीया पत्नी कुलदीप यादव निवासी डिग्गी थाना थरवई, जो की थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आईवीएफ की रजिस्टर्ड एजेंट है, के पास ले जाया गया, जहां पर उसके द्वारा नाबालिग पीड़िता का फर्जी कंसेन्ट एफिडेविट तैयार कराया गया। तत्पश्चात 21 जनवरी को थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आईवीएफ पर इनके द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours