युवक का अपहरण, एक लाख फिरौती मांगी
मोबाइल पर मैसेज और स्कैनर भेजा, पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। युवक का अपहरण किए जाने के बाद मोबाइल पर स्कैनर और भेजकर पैसे भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। अपहृत युवक की पत्नी ने करछना थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम निषाद (पुत्र राजमणि निषाद) घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव का रहने वाला है। वह मध्य प्रदेश के बड़गांव में हिंडालको कंपनी में काम करता है। घनश्याम की पत्नी शकुंतला देवी और उसे दो बच्चे अपने मायके कटका मेजा में रहे थे।
पत्नी शकुंतला ने बताया कि शुक्रवार को उसके पति घनश्याम चुनार से बस से वापस ससुराल कटका आ रहे थे। उसके साथ एक साथी सुदर्शन भी था। जो पहले कोरांव में उतर गया। वह टीकुरी पहुंचे थे तभी उन्होंने बताया कि वह कटमा, करछना उतरकर बात करेंगे। जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। रात 8:15 बजे जब दोबारा फोन किया गया, तो उनका मोबाइल बंद था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार किया गया। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे घर के मोबाइल पर पहले फोन आया घनश्याम को किडनैप कर लिया है।
अपहर्ताओं ने इसके बाद मैसेज भेजा। इसकी जानकारी होने के बाद करछना थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने कहा कि 24 घंटे बीतने दो पता लगाया जा रहा है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
युवक को अगवा करने वालों ने घर के फोन पर कई बार मैसेज भेजा। इसके बाद मेरे पति का ही स्कैनर भेजकर एक लाख रुपए भेजने को कहा। अपहरण करने वालो ने कहा कि पुलिस को सूचना दिया या कोई चालाकी की तो घनश्याम को मार डालूंगा। इसके बाद घरवाले परेशान हो गए और करछना थाने पहुंचकर पूरा मामला पुलिस को बताते हुए तहरीर दे दी।

+ There are no comments
Add yours