व्यवसायी से ठगी कर ले गए आईफोन,पहले खाते में चेक से रकम क्रेडिट, 7 दिन बाद बाउंस हुआ चेक
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी अलग ही तरीके से की गई। कारोबारी के एकाउंट में 82 हजार 900 रुपये चेक के जरिये क्रेडिट कराया गया। इसके बाद शॉप पहुंचा युवक आईफोन ले गया। कई दिनों बाद कोरियर से चेक बाउंस होकर आ गया।
बैक ने चेक मिलते ही कारोबारी के एकाउंट में 82 हजार 900 रुपये क्रेडिट शो कर दिया। बाद में खाते में रुपये न होने पर कारोबारी के खाते से रुपये रिकवर कर लिए। तब तक युवक महंगा आईफोन लेकर रफूचक्कर हो चुका था। मामले की तहरीर पुलिस अधिकारियों को दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस के रहने वाले विपिन गुप्ता की काफी हाउस के पास विपिन इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप है। 20 जनवरी को उनके पास एक कॉल आती है कि आपके एकाउंट में 82 हजार 900 रुपये जमा कर दिए गए हैं। शॉप पर एक युवक पहुंचा है, उसे आईफोन 17 प्रो दे दीजिए। कारोबारी ने अपना एकाउंट चेक किया तो उसमें चेक के जरिए 82 हजार 900 रुपए क्रेडिट नजर आया।
विपिन गुप्ता ने अपनी शॉप पर फोन कर कर्मचारियों से कहा कि राहुल नाम का जो युवक खड़ा है, उसे फोन दे दिया जाए। युवक फोन लेकर चला गया। कई दिन बीत जाने के बाद 7 फरवरी को शॉप पर कोरियर द्वारा बाउंस चेक आया।
चेक लेकर कारोबारी बैंक पहुंचे तो बताया गया कि 20 जनवरी को इस चेक के जरिए एकाउंट में क्रडिट किया गया था, लेकिन कुछ घंटे बाद इनशफिशिएट फंड में चेक वापसी हो गई। इसका मतलब कि उस खाते में रुपये नहीं थे, जिससे चेक काटा गया। इसके बाद बैंक जाने पर साफ हुआ कि मैं ठगी का शिकार हुआ।
कारोबारी ने फ्राड किए गए गिरोह की ओर से दिए गए चेक, उसका मोबाइल नंबर, सीसीटीवी फुटेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नए फोन का ईएमआई नंबर आदि पुलिस को सौंपा है। पुलिस टीम जांच कर रही है।

+ There are no comments
Add yours