बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

0 min read

बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पोंगहट पुल के पास देर रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात हुई। युवक किसी शादी समारोह से लौट रहा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज निवासी प्रियम श्रीवास्तव (17) दोस्तों के साथ किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। वह 12वीं का छात्र था। पोंगहट पुल के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। साथ में दूसरी बाइक पर चल रहे दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours