आईसीसीसी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, आईपीएस, द्वारा संगम स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला-2026 के दृष्टिगत एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत समस्त सहायक सेनानायक, जल पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न वाहिनियों के दलनायक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माघ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी द्वारा सभी बलों के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी ड्यूटी को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
बैठक में सुरक्षा, राहत एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।

+ There are no comments
Add yours