हार्डवेयर पेंट हाउस का क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने किया उद्घाटन

0 min read

हार्डवेयर पेंट हाउस का भाजपा नेता सैफुल अब्बास ने किया उद्घाटन

ओजस्वी किरण संवाददाता

हण्डिया प्रयागराज। धनतेरस के मौके पर मंगलवार को कस्बा हंडिया के जंघई रोड पर स्थित लकी हार्डवेयर एंड पेंट हाउस दुकान का क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान दुकान के संचालक सपा नेता समाजसेवी चंदन यादव द्वारा सैफुल अब्बास का माला पहना कर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान सैफुल अब्बास ने लकी हार्डवेयर एंड पेंट हाउस के संचालक चंदन यादव को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई देते हुए दुकान में दिन प्रतिदिन तरक्की होने का आशीर्वाद भी दिया जहां पर चंदन यादव के द्वारा उनके प्रति आभार भी जताया गया । सैफुल अब्बास ने कहा कि जंघई रोड पर हार्डवेयर और पेंट की एक साथ दुकान खोलने से कस्बा वासियों को दूर दराज क्षेत्र में जाकर खरीदारी नहीं करनी पड़ेगी सारी चीजें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएगी जिसके चलते ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों को चंदन यादव के द्वारा जलपान भी कराया गया जहां पर ग्राहकों के द्वारा दुकान पर धनतेरस पर्व को शुभ मानते हुए जमकर खरीदारी भी की गई। इस मौके पर नूरैंन अहमद गुड्डू मोहम्मद जफर मन्नान अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours