चाइनीज मांझा पर शिकंजा, बिक्री-भंडारण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में चाइनीज मांझा से विगत में हई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इन दुर्घटनाओं को रोकने एवं चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु 09 फरवरी से 12 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। चाइनीज मांझा के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा, सीसा लेपित, नायलॉन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दोषी पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया है कि इस दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थाना प्रभारी संदिग्ध दुकानों की चेकिंग करेंगे। इसके साथ ही चाइनीज मांझा बेचने वाले सभी दुकानों का सत्यापन किया जाये। चाइनीज मांझा बेचने वालो के नेटवर्क का पता लगाया जाये। चाइनीज मांझे के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
जनता के व्यक्तियो को सूचना देने के लिये प्रोत्साहित किया जाये, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
इस कार्यवाही की समीक्षा पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा की जायेगी। शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

+ There are no comments
Add yours