पॉलिटेक्निक छात्र अपहरण कांड में एक आरोपी गिरफ्तार,4 अब भी फरार, घटना में प्रयुक्त कार नहीं हुई बरामद

0 min read

पॉलिटेक्निक छात्र अपहरण कांड में एक आरोपी गिरफ्तार,4 अब भी फरार, घटना में प्रयुक्त कार नहीं हुई बरामद

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। पॉलिटेक्निक छात्र के दिनदहाड़े अपहरण और पिटाई के मामले में पुलिस को पहली सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपी माजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके चार अन्य साथी अब भी फरार हैं। घटना के 36 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अपहरण में प्रयुक्त कार बरामद नहीं हो सकी है, जिससे करेली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि पीड़ित छात्र शाऊ पिंग छाऊ, जो करेली का रहने वाला और पॉलिटेक्निक का छात्र है, को सोमवार शाम करीब 5:10 बजे जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास से बिना नंबर प्लेट की नीली स्विफ्ट डिजायर में जबरन खींच लिया गया था। आरोपियों ने उसे करेली से लेकर पूरामुफ्ती के उमरी गांव और एयरपोर्ट क्षेत्र तक कई किलोमीटर तक घुमाया और लगभग दो घंटे तक कार में ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने इस मामले में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी निवासी माजिद को गिरफ्तार किया है। माजिद प्लाटिंग का काम करता है और उसने पूछताछ में कबूल किया कि इस वारदात में उसके साथ चार और युवक शामिल थे। फरार आरोपियों में सैफ, उमर और दो अन्य युवक शामिल हैं, जो करेली, पूरामुफ्ती और धूमनगंज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours