नाबालिग किशोरी को बिहार से गोवा ले जा रहा शाहनवाज़ गिरफ्तार,जंक्शन से आरपीएफ ने पकड़ा, बिहार पुलिस को सौंपा
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। आरपीएफ ने ऑपरेशन आहट के तहत सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए प्रयागराज जंक्शन से एक नाबालिग किशोरी को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराया।
बताया जाता है कि बिहार पुलिस ने प्रयागराज आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा को सूचना दी की पश्चिमी चंपारण का रहने वाला शाहनवाज अहमद वर्ष 19, नाबालिग किशोरी तनु कुमारी 15 वर्ष सरण बिहार को भाग लेकर गोवा जा रहा है। उसकी लोकेशन अभी प्रयागराज में मिली है। पुलिस ने जाल बिछाया और यात्री आश्रय स्थल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक ओम प्रकाश द्वारा आरोपी शाहनवाज अहमद को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक किशोरी को गोवा ले जाने की योजना बना रहा था। इस कार्रवाई की बालिका के परिजनों और बिहार पुलिस ने सराहना की है।

+ There are no comments
Add yours