रेमा श्रीवास्तव बनी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने चित्रकूट निवासी श्रीमती रेमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।रेमा श्रीवास्तव के मनोनयन पर सपा नेता डॉ निर्भय सिंह पटेल, नरेन्द्र सिंह, दान बहादुर मधुर ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त सभा प्रयागराज से जुड़े तमाम पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के प्रति आभार जताया है एवं रेमा श्रीवास्तव को बधाई दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शौर्य दीप श्रीवास्तव सचिन, रंग जी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours