यमुना में कूदने के प्रयास कर रहे युवक को पीएसी के जवानों ने बचाया

1 min read

यमुना में कूदने के प्रयास कर रहे युवक को पीएसी के जवानों ने बचाया

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। यमुना में कूदने के प्रयास कर रहे युवक को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बाढ़ राहत बी- दल के जवानों ने बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को समय लगभग 1500 बजे पाली प्रभारी पीसी दिनेश सिंह राणा के हमराह नए यमुना ब्रिज के नीचे हेड कांस्टेबल मनोज सिंह राणा, आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी नितिन कुमार और क्यूआरटी ड्यूटी में नायक नितिन कुमार, आरक्षी हितेष कुमार, आरक्षी प्रशांत चौहान तथा मोबाइल ड्यूटी में आरक्षी आकिल अंसारी और आरक्षी प्रिंस जल पुलिस की ड्यूटी कर रहे थे। जहां पर छंगू पुत्र लल्लू सिंह जिसकी उम्र लगभग (27) निवासी चुंगी अलोपीबाग शास्त्री पुल थाना दारागंज प्रयागराज, नए यमुना ब्रिज पर पहुंचा और पुल से नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़ा। जिसको उपरोक्त कर्मियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लाउड हेलर द्वारा निर्देशित कर उसका ध्यान बंटाया गया और पीसी दिनेश सिंह राणा व हेड कांस्टेबल मनोज सिंह राणा के द्वारा पुल के ऊपर जाकर उसे पकड़ लिया गया। छंगू को उसी समय यमुना ब्रिज के नीचे ड्यूटीरत शेष कर्मियों द्वारा लगातार निगरानी की गई। तत्पश्चात व्यक्ति को सकुशल कीडगंज पुलिस को सुपुर्द किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours