शादी का झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठगे

1 min read

शादी का झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठगे

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज‌। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठग लिए। खुद को एसटीएफ में एसआई बताने वाले युवक ने रुपये लेने के बाद युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घरवालों ने उसकी शादी के लिए भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर उसका पंजीकरण कराया था। नोएडा निवासी मोहित त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी ने प्रोफाइल देखने के बाद उससे संपर्क किया। मोहित ने खुद को एसटीएफ में एसआई बताया। उसने शादी की बात पक्की करने के लिए माता-पिता की मुलाकात कराने और 19 लाख की कार खरीदने के लिए तीन लाख रुपये का सहयोग मांगा।

मोहित ने फरवरी में पैसे बढ़ाकर वापस करने की बात भी कही। युवती ने तीन लाख रुपये दे पाने में असमर्थता जताई तो मोहित त्यागी ने एक ऐप के जरिए लोन लेने की बात कही।

दबाव बनाने पर उसने पचास हजार रुपये लोन लेकर एक लाख रुपये मोहित त्यागी को दे दिया। पैसे लेने के लिए मोहित प्रयागराज आकर उससे मिला था। युवती के मुताबिक, रुपये लेने के कुछ दिन बाद से मोहित त्यागी का व्यवहार बदल गया। वह बातचीत में लड़ाई करने लगा। एक दिन संबंध खत्म होने की बात कहकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours