टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ प्रयागराज में शिक्षकों का हुंकार, 22 से आर-पार की लड़ाई-काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता पर प्रदेश सरकार का रुख स्पष्ट न होने से नाराज परिषदीय शिक्षकों की बैठक शिक्षक भवन साउथ मलाका में बुधवार को हुई। टीचर्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जो शिक्षक 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, उन पर अब परीक्षा थोपना उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है। बैठक में तय किया गया कि 22 फरवरी को दोपहर दो से चार बजे तक एक्स पर हैशटैग अभियान चलाएंगे। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को एक से चार बजे तक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे एवं जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजेंगे
मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के सभी शिक्षक महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन देंगे। बैठक का संचालन डॉ. शिव बहादुर सिंह ने किया। बैठक में जूनियर शिक्षक संघ के विनोद कुमार पांडेय, महिला शिक्षक संघ की अनुरागिनी सिंह, राजेंद्र अनुरागी, संगीता सिंह भदौरिया, मनीष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours