बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब 

1 min read

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब 

पीत वस्त्रों में सजी 21 हजार महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा; रामायण के ‘राम-सीता’ करेंगे शिरकत

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज । बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की होने वाली पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर बुधवार को प्रयाग उत्थान समिति की कोर कमेटी की ओर से 

ठाकुर हर नारायण सिंह पी जी कालेज करैला बाग के सभागार में तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 7 से 11 मार्च तक परेड ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की पांच दिवसीय श्री हनुंमत कथा भव्य आयोजन होगा। 

इस पावन अवसर पर 21 हजार महिलाएं एक साथ पीत (पीले) वस्त्र धारण कर मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी।विशिष्ट अतिथि: प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ के मुख्य पात्र भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।

इसके अलावा वृंदावन से अनिरुद्धाचार्य , पुंडरीक गोस्वामी ,राजेंद्र दास महाराज ,इंद्रेश महाराज,नरोत्तम महाराज,देवकीनंदन महाराज,डा अनिरुद्ध महाराज, हरिद्वार के स्वामी रामदेव/ आचार्य बालकृष्ण, स्वामी अवधेशानंद गिरि ,स्वामी चिदानंद सरस्वती ,स्वामी कैलाशानंद महाराज,

आचार्य महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा बालकानंद गिरि महाराज सहित अन्य साधु संत शामिल होंगे। कथा के विभिन्न दिवस पर महाभारत सिरियल के कृष्ण, युधिष्ठिर ,अर्जुन और दुर्योधन का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, फिरोज खान, और पुनीत, सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया मित्तल, जया किशोरी, अनामिका जैन अंबर, भोजपुरी अभिनेता सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं पवन सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे। लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों को देखते हुए कथा स्थल पर पंडाल एवं व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours