रसगुल्ला कम पड़ जाने पर बरातियों ने किया बवाल, किया तोड़फोड़
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। रसगुल्ला कम पड़ जाने पर कुछ बरातियों ने बवाल किया और सामान तोड़ दिया। वधू पक्ष के गलती मानने तथा आरोपी बरातियों को समझाने पर विवाद शांत हुआ। शनिवार को मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन की विदाई हुई।मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रतापगढ़ क्षेत्र से शुक्रवार को बरात आई थी। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ बराती शराब के नशे में थे। द्वारचार सहित तमाम रस्में पूरी होने के बाद बरातियों को भोजन परोसा जाने लगा। भोजन के समय रसगुल्ला कम पड़ गया, जिससे वे भड़क गए। आरोप है कि वे बवाल काटने लगे और भोजन और कुर्सियों को इधर-उधर फेंकने लगे। वर पक्ष और कन्या पक्ष ने किसी तरह आरोपी बरातियों को समझाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद शराबी बराती मान गए। कन्या पक्ष का अधिकांश भोजन नष्ट हो गया। शनिवार को सुबह दुल्हन की विदाई कर दी

+ There are no comments
Add yours