मेला क्षेत्र में लगी आग में झुलसकर डीएम के रिश्तेदार की मौत
सेक्टर पांच में देर रात उठीं लपटें, मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा है युवक
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। माघ मेला के शिविरों में आग लगने की घटना नही रुक रही है। दो बार पहले आग लगी थी जिसमें सामान आदि जल गए थे। हालांकि इस बार आग ने एक युवक की जान ले ली। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में लगी आग से झुलसे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का रिश्तेदार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में आग लग गई। सेक्टर पांच-छह स्थित एक शिविर में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। यह देखकर शिविर में मौजूद लोग मदद की आवाज लगते बाहर की तरफ भागे। आसपास के शिविर में रहने वाले श्रद्धालुओं में भी खलबली मच गई। कुछ लोग साहस दिखाते हुए आग को बुझाने के लिए पानी और बालू फेंकने लगे।
इसी दौरान मानस आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेला स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ प्रयागवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में आग लगी थी, जिस पर फायरकर्मियों ने तत्काल काबू पा लिया। आग से मानस नामक युवक झुलस गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया। लेकिन इसी बीच टेंट में सो रहे सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस की मदद से उसे एसआरएन पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि देर रात टेंट में आग लगी थी। आग की चपेट में आकर युवक 90 फीसदी झुलस गया। इलाज के दौरान मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours