सोरांव विधानसभा के अध्यक्ष बने विनोद पटेल
आम आदमी पार्टी की बैठक में हुआ संगठन विस्तार का ऐलान
ओजस्वी किरण गंगानगर ब्यूरो
प्रयागराज गंगानगर :आम आदमी पार्टी ने सोरांव विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक बैठक संपन्न हुई। बैठक संगठन प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं युवा लोक गायक विनोद पटेल को सोरांव विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देना है। उन्होंने “हर बूथ पर पांच यूथ” के संकल्प के साथ युवाओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में करण प्रताप पांडे, उदय कुमार, बबलू, सर्वेश फौजी, मोहम्मद हनीफ, के. पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

+ There are no comments
Add yours