छोटे लोहिया का जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा- श्यामलाल पाल

1 min read

छोटे लोहिया का जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा- श्यामलाल पाल

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद की संयुक्त अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्व. जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवाद के ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की मजबूती के लिए समर्पित कर दिया। वे संसद में आम जनता की आवाज बुलंद करने वाले निर्भीक नेता थे। उन्होंने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र का राजनीतिक जीवन सादगी, सिद्धांत और संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने कभी सत्ता को लक्ष्य नहीं बनाया, बल्कि सत्ता को समाज के कमजोर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के कल्याण का माध्यम माना। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उनकी जीवनशैली अत्यंत सरल रही, जो आज के समय में राजनेताओं के लिए एक प्रेरणा है। 

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की डॉ लोहिया, स्व जनेश्वर मिश्रा, स्व मुलायम सिंह यादव आदि समाजवादी नेताओं से प्रेरणा लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए की ताकत को बढ़ाना चाहते हैं।

गोष्ठी में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के वैचारिक स्तंभ थे। डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने सामाजिक असमानता, आर्थिक विषमता और साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।

सपा नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं।

गोष्ठी के अंत में यह संकल्प लिया गया कि समाजवादी पार्टी स्व. जनेश्वर मिश्र की विचारधारा को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाएगी।

 इसी तरह मेजा के भड़ेवरा गांव में सपा नेता एवं प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने स्व जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि अपने आवास पर मनाई।

गोष्ठी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, विधायक श्रीमती विजमा यादव,अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, बासुदेव यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट, शशांक त्रिपाठी, दूधनाथ पटेल,रवि मिश्रा,मो शारिक,नरेन्द्र सिंह, महबूब उस्मानी, पंचू यादव,कृष्ण मूर्ति सिंह, योगेश यादव, बब्बन दुबे, तहजीब अली, मो सुएब, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, राममिलन, अवधेश यादव, श्रीमती कमला यादव, नानकेश बाबू यादव, तारिक सईद अज्जू, संतोष यादव, कुलदीप यादव, देवीलाल, मो अजहर, शकील अहमद, रवि गुप्ता, मृत्युंजय पाण्डेय, कुलदीप, श्रीकांत यादव, दिलीप प्रजापति, राम अवध पाल, मो हामिद, सऊद, माशाहद, मो गौश, महेन्द्र निषाद, मानिक चंद्र पटेल, संतलाल वर्मा, आर एन यादव, के के यादव, खिन्नी लाल पासी, सुशील, दिवाकर अभिमन्यु यादव, राम आसरे, नसीम खान, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, प्रदीप निषाद, महेन्द्र सरोज, बृजेश यादव, विनोद गौतम राजेश यादवआदि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours