महाराष्‍ट्र में चार्टर प्‍लेन क्रैश, डिप्‍टी सीएम अजीत पवार सहित 5 की मौत

1 min read

महाराष्‍ट्र में चार्टर प्‍लेन क्रैश, डिप्‍टी सीएम अजीत पवार सहित 5 की मौत

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

 महाराष्ट्र। मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन 28 जनवरी की सुबह 8.45 बजे महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश लैंड हो गया। इस घटना में महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक बारामती चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्लेन में सवार थे। प्लेन के क्रैश लैंडिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours