केमिकल रंगों से त्वचा को खतरा, पहले से करें बचाव-डा. सुशील पटेल 

1 min read

केमिकल रंगों से त्वचा को खतरा, पहले से करें बचाव-डा. सुशील पटेल 

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज : होली खुशियों एवं रंगों का त्योहार है, इस दिन रंगों की मस्ती सभी को आकर्षित करती है, लेकिन बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त रंग सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं और आपकी एक छोटी सी लापरवाही इस खुशी को फीका कर सकती है। बाजार में बिकने वाले रंगों में लेड, आक्साइड, मरकरी, कापर सल्फेट, क्रोमियन एवं एस्बेस्टोस जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं जो आंखों में जलन, त्वचा संक्रमण, एलर्जी एवं गंभीर बीमारियों का कारण बन सकतें हैं। डाक्टरों ने लोगों से हर्बल रंगों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के स्किन विभाग के पूर्व चिकित्सक मेजर डा. सुशील पटेल ने बताया कि होली के रंगों से त्वचा पर जलन, खुजली, रैशेज एवं एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासतौर पर अगर रंग केमिकल वाले हों, कुछ मामलों में त्वजा का रंग भी बदल सकता है, इतना ही नही रंगों का प्रभाव त्वचा की कोशिकाओं को जला देता है, जिससे रिकवर करने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि होली खेलने से पहले शरीर पर तेल या माइश्चराइजर लगाएं, पूरे बाजे के कपड़े पहनें एवं हर्बल रंगों का उपयोग करें। रंग लगने के बाद गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ करें, कठोर साबनु का प्रयोग न करें। यदि त्वचा पर ज्यादा खुजली, सूजन और जलन हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours