मुर्गी के सड़े अंडे की आड़ में करते थे शराब की सप्लाई,शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्य एसटीएफ की गिरफ्त में,435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। शराब तस्करों ने अवैध शराब की सप्लाई के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब वह मुर्गी के सड़े हुए अंडे की आड़ में शराब की तस्करी करते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के दो तस्करों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से डीसीएम में लदी 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद और मोबाइल बरामद किया गया है। शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि कुछ तस्कर हरियाणा से अवैध शराब लाकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार और झारखंड की ओर ले जाते हैं। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में टीम गठित की। शनिवार को रणेंद्र कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चंद्र, कमांडो दिलीप यादव और रविकांत सिंह के साथ जौनपुर में घेरेबंदी करके एक डीसीएम को रोक लिया। तलाश में डीसीएम में 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अवैध शराब को सड़े हुए अंडे और खाली ट्रे की आड़ में रखा गया था।
इस दौरान तस्कर मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एमडीए कालोनी पंकज पाल उर्फ टीटू और वाराणसी के लालापुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज नई बस्ती निवासी प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ जौनपुर के सिकरारा थाने में मुकदमा लिखा गया है।

+ There are no comments
Add yours