मंगेतर से बात करने के बाद जेलकर्मी ने की आत्महत्या,कमरे में फंदे से लटका मिला शव, नैनी जेल में तैनात था

1 min read

मंगेतर से बात करने के बाद जेलकर्मी ने की आत्महत्या,कमरे में फंदे से लटका मिला शव, नैनी जेल में तैनात था

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में तैनात एक जेल कर्मी ने फांसी लगा कर जान दे दी। पृथ्वीराज चौहान (26) 2021 से नैनी जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने आखिरी बार अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पृथ्वीराज मूल रूप से मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित उम्मनपुर के रहने वाले थे। नैनी जेल के पास ही प्रयागपुरम कॉलोनी में किराए पर रहते थे। रविवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गए। दिन में पिता प्रभु नाथ को फोन किया। बहन से वीडियो कॉल पर बात की। रात में पिता ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी देर होने पर पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को फोन किया और खबर देने को कहा। युवक पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांक कर देखा तो पृथ्वीराज फंदे पर लटके दिखाई दिए।

सूचना पर जेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पृथ्वीराज चौहान 2021 में भर्ती हुए थे। पिता प्रभु नाथ टाइल्स का काम करते हैं। वह प्रयागराज आते जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर में बेटे पृथ्वीराज का फोन आया था। उसने बहन के मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी। बेटा मेरे से पूछ रहा है कि पापा कब आ रहे हैं। मैंने कहा- अभी एक-दो दिन का काम बचा है। इसके बाद मैं आऊंगा।

केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया-पृथ्वीराज ड्यूटी करके गए थे। कोई परेशानी की बात नहीं थी। क्या बात हुई कुछ वजह सामने नहीं आ पाया है।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। घरवाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours