एन‌आईए,एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने बाराबंकी में दी दबिश,अस्पताल से एक युवक को उठाया,चर्चाओं का बाजार गर्म

0 min read

एन‌आईए,एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने बाराबंकी में दी दबिश,अस्पताल से एक युवक को उठाया,चर्चाओं का बाजार गर्म

ओजस्वी किरण ब्यूरों बाराबंकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे एनआईए,एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने दबिश दी।यहां अस्पताल से एक युवक को उठाया गया है।इसके बाद उसके घर पर छापा मारा।अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में हिंद अस्पताल पहुंचीं।यहां से रामलखन को हिरासत में लिया।रामलखन अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था।उसकी मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है।इसके बाद टीम बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव रामलखन के घर पहुंचीं। वहां गहन तलाशी ली।कई घंटों की जांच के बाद भी घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई से इलाके में रामलखन के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बरहाल एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दबिश दी गई है।हालांकि किस मामले में कार्रवाई हुई है,संदिग्ध की भूमिका क्या है,इसकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours