उज्जैन में प्रेमी का कॉलर पकड़ घसीटते हुए ASP ऑफिस पहुंची युवती
ओजस्वी किरण ब्यूरों मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के उज्जैन से दंग कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती, अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे एडिशनल एसपी के केबिन तक ले आई। ये माजरा देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 साल से दोनों रिलेशन में थे, लेकिन युवक उसे अब दूसरी लड़की से साथ धोखा दे रहा है।
युवक-युवती का ये विवाद पहले भी महिला थाने पहुंच चुका है। तब दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित ”सहमति पत्र” भी दिया था लेकि दोनों का झगड़ा एक बार फिर थाने की चौखट लांग कर चीख पुकार मचा रहा है। सड़क से लेकर पुलिस दफ्तर तक इस मामले ने हंगामा मचा दिया था।
पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया है वहीं युवती भी लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों को सुना जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours