ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार

1 min read

ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में मौजूद चालक को मामूली चोटे आई वही ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा । राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया और खाई में गिरी कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र में देवरख के समीप ओमेक्स सिटी में रहने वाले सूरज पुत्र हरि शंकर ओमेक्स सिटी में फ्लैट लेकर रहते है। वह रविवार को अपनी कार लेकर सिविल लाइंस की ओर जा रहे थे। वह शिवालय पार्क के समीप पहुंचे तभी नीचे की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया। जब तक वह कार को संभालते तब तक वह 20 फीट की गहरी खाई में कार लेकर जा गिरे।

घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जुड़ गई राहगीरों ने तत्काल पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा। इसके साथ-साथ बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को लोगों की मदद से किनारे करते हुए खाई में गिरी कार को बाहर निकलने का प्रयास किया।

घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने फ्लैट ओमेक्स सिटी से सिविल लाइंस जाने के लिए निकले थे और अचानक शिवालय पार्क के पास एक ट्रैक्टर सामने से आकर उन्हें टक्कर मारते हुए उनकी कार को खाई में धकेल दिया। घटना के दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours