एडीजी पीएसी ने किया चतुर्थ वाहिनी पीएसी का निरीक्षण
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार (आईपीएस) द्वारा चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) की उपस्थिति में प्रधानाचार्या श्रीमती मंगला मिश्र द्वारा महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया, तत्पश्चात एडीजी द्वारा विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें विद्यालय का अनुशासन, पठन-पाठन की गुणवत्ता, कक्षा-कक्षों की स्थिति, कंप्यूटर लैब, नर्सरी कक्षाओं के कक्षा-कक्ष सम्मिलित रहीं।
एडीजी पीएसी ने उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना की तथा उन्हें निरंतर बनाए रखने एवं और अधिक प्रभावी किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा वाहिनी परिसर में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया तथा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक, शिविर पाल अमित कुमार तथा सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours