नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले मां-बेटे गिरफ्तार, गरीब लड़कियों को फंसाते थे, एजेंटों तक पहुंचाकर कमीशन लेते थे

1 min read

नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले मां-बेटे गिरफ्तार गरीब लड़कियों को फंसाते थे, एजेंटों तक पहुंचाकर कमीशन लेते थे

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। आईवीएफ सेंटर में 15 वर्षीय किशोरी का अंडाणु निकालने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी रवि भारतीया और संगीता देवी को गिरफ्तार किया है। फाफामऊ कब्रिस्तान वाली गली निवासी दोनों ही आरोपी एजेंट कल्पना की मां व भाई हैं। जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने पहले खुद अंडाणु को डोनेट किया और फिर 35,700 रुपये कमीशन के लालच में आकर अपना एक गिरोह बना लिया।

उक्त आरोपियों के नाम सामने आने पर पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को एसीपी थरवई अरुण पाराशर के नेतृत्व में फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार की टीम ने उक्त आरोपियों के क्षेत्र के पानी की टंकी के पास से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि संगीता के तीन बच्चे हैं। करीब सात साल पहले उसने खुद ही अंडाणु डोनेट किया था। इसके बाद ही वह धंधे में शामिल हुई।

हर एक ग्राहकों के अंडाणु को डोनेट कराने के लिए लगभग 35,700 रुपये कमीशन दिया जाता था। इसके बाद वह अपनी बेटी कल्पना और बेटे रवि के साथ मिलकर गोरखधंधा चलाने लगी। पुलिस जांच में पता चला कि संगीता की रजिस्टर्ड एजेंट की आईडी नहीं बनने पर उसने अपनी बेटी के नाम से आईडी बनवा दिया। इसके बाद बेटे रवि को संग लेकर युवतियों को आईवीएफ सेंटर तक पहुंचाने का खेल शुरू कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours