बाराबंकी उस समय दहल गया जब मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिन दहाड़ हत्या कर दी गई
ओजस्वी किरण ब्यूरों बाराबंकी
बाराबंकी। बाराबंकी में आज दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में फैली सनसनी।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम।
बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और ‘शार्प शूटर’ के रूप में चर्चित शोएब किदवई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना।
लखनऊ की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला हाईवे।
सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका, मौके पर मिलीं मौत और तबाही की निशानियां।
हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे।
अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किडवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश।
वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल।
हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल।
पुरानी रंजिश या गैंगवार पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश।
नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ की घटना।
बाराबंकी एसपी की बाइट

+ There are no comments
Add yours