कोडीन सिरप मुद्दे की सीबीआई जांच हो- उज्जवल
कोडीन सिरप का मुद्दा लोकसभा में गूंजा
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आज लोकसभा में कोडीन कफ सिरप के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जहरीली कफ सिरप से हुई मौतों की सीबीआई जांच होनी चाहिये।
सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने अधिष्ठाता महोदया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन परिवार के बच्चों की मौत हुई हैं सरकार उनके परिजनों को पांच -पांच लाख का मुआवजा दें,और सीबीआई जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाने का काम हो जिससे एक नजीर बने।

+ There are no comments
Add yours