महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराजः माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर रविवार भोर से पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगने लगी। हर हर महादेव और जय भोलेशंकर के उद्घोष से पूरा त्रिवेणी तट गूंज उठा। स्नान, ध्यान और दान के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर सुबह 10 बजे तक लगभग 21 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस स्नान पर्व के साथ ही 43 दिन के माघ मेला का समापन भी हो जाएगा।

+ There are no comments
Add yours