पी. एन. सिंह और डॉ.पी.पी. सिंह हुए सम्मानित

1 min read

पी. एन. सिंह और डॉ.पी.पी. सिंह हुए सम्मानित

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद की बैठक आयोजित

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद की बैठक 14 फरवरी को डॉ प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्य आयुक्त की उपस्थिति तथा अध्यक्षता प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह द्वारा की गई। जिसमें 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जनपद प्रयागराज से जम्बूरी मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्य आयुक्त प्रयागराज पी एन सिंह एवं जिला सचिव डॉ0 पी पी सिंह को सम्मानित किया गया।
जिला मुख्य आयुक्त पी एन सिंह के प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित जिला सचिव डॉ पी पी सिंह ने सम्मान पत्रक व शार्दुल प्राप्त किया। जिला कमिश्नर स्काउट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार के प्रतिनिधि के रूप में पीयूष कुमार सिंह एएलटी स्काउट सहायक जिला सचिव ने प्रादेशिक परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जंबूरी की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न विभागों, मीडिया एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर एचडबलूबी कोर्स पूर्ण करने वाले प्रयागराज के शिक्षक अनिल शुक्ला तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह को पार्चमेंट एवं आनरेबल चार्ज प्रदान किया गया तथा बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में अंशुमान को कब सेक्शन तथा रेशु कुशवाहा को बुलबुल सेक्शन से एक-एक हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया‌।
इस अवसर पऱ सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रयागराज मण्डल प्रयागराज सुंदरम शुक्ला की उपस्थिति रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours