झाँसी में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय लोक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन

1 min read

झाँसी में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय लोक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन

ओजस्वी किरण ब्यूरों

 झांसी । झाँसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी, (संगठन)राष्ट्रीय महासचिव का जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव ने फूल मालाओं के साथ प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढाँचे को सृदढ़ बनाने और किसानों- युवाओं, दलितों- शोषितो, महिला सशक्तिकरण एवं सभी वर्गों को एकजुट कर पार्टी को सशक्त करने का आह्वान किया।

प्रैस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह कहते थे किसान भारत की रीढ़ है। तथा किसानों के हित में अथक प्रयासों को हर सम्भव सफल बनाने की भी बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबुद्ध कुमार (राष्ट्रीय सचिव), रामाशीष राय (प्रदेश अध्यक्ष), मनोज बुदेलियन (कार्यवाहक अध्यक्ष, मुन्नालाल दिनकर (प्रदेश सचिव), सुजाता सिंह (प्रदेश सचिव), अशोक निरंजन (प्रदेश सचिव) सहित क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनमानस आदि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours