महाशिवरात्रि पर आस्था एवं सेवा, विशेष बच्चों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक 

1 min read

महाशिवरात्रि पर आस्था एवं सेवा, विशेष बच्चों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक 

हर हर महादेवके जयघोष से गुंजायमान हो उठा परिसर

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संगम नगरी में आस्था एवं सेवा का विशेष स्वरूप देखने को मिला। सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान त्रिशला फाउंडेशन की ओर से त्रिशला एडवांस रिहैब सेंटर टैगोर टाउन में सुबह ९ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास एवं दूरदराज से आए सैकड़ों विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों को श्रद्धाभाव के साथ महादेव का अभिषेक किया। शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार कर नन्हें शिवभक्तों ने आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव पर दूध, गंगाजल, शहद एवं पुष्प, फल अर्पित किये। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। त्रिशला फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित इस अनुष्ठान का उद्देश्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करना था। डा. जितेन्द्र ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों के भीतर आत्मविश्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा एवं अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा ‘महादेव सबके हैं और इन बच्चों की निश्चल भक्ति उन्हें शिव के और भी करीब ले जाती है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उनका (बच्चोंका) मुस्कुराना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही हमारे लिए सबसे बड़ा प्रसाद है। डा. वारिदमाला जैन ने कहा ‘महाशिवरात्रि हमें यह सिखाती है कि धैर्य, समर्पण एवं विश्वास से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours