धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात 

1 min read

धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात 

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। शिव सेना भारत के तत्वाधान में श्री वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा हरिहर महादेव मंदिर से भव्यता एवं परंपरागत तरीके से निकली।प्रांतीय अध्यक्ष अध्यक्ष ठाकुर एवं महामंत्री राजेश केसरवानी के नेतृत्व में विधि विधान से रुद्राभिषेक किया गया। 

शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान महाआरती कर संरक्षक धर्मेंद्र कुमार ,भाजपा नेता कुमार नारायण एवं सैफुल अब्बास अधिवक्ता सुशील जैन कर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर जय शिव सेना भारत के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर एवं महामंत्री राजेश केसरवानी ने कहा कि वेद रक्षित धर्मगुरु त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा हिंदू शौर्य एकता का प्रकटीकरण है जिस पर आज हिंदू समाज को गर्व की अनुभूति होती है।

शोभा यात्रा में आगे आगे गणेश भगवान, खाटू श्याम,हनुमान जी महाराज,महाकाल, एवं महाकाली की मनोहरी झांकी,डीजे, ब्रास बैंड,विजय ध्वज पताका के साथ नारी शक्ति का प्रेरणा प्रेरक रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी झलकारी बाई, रानी चेन्नामा, रानी पद्मिनी और जीजा बाई,अश्व पर सवार होकर हाथों में तलवार लेकर निकली शोभायात्रा में मुट्ठीगंज एवं करेला बाग गढी कला की यात्रा शामिल हुई।

शोभा यात्रा निर्धारित मार्ग हरिहरनाथ महादेव मंदिर मीरापुर से अतरसुइया, रानी मंडी, लोकनाथ, बहादुर गंज, रामभवन, मुट्ठीगंज, बांस मंडी,बलुवाघाट, दरियाबाद, से होते हुए ललिता देवी मंदिर मीरापुर पर पहुंच कर आरती पूजन कर संपन्न हुई।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से शोभा यात्रा के संयोजक जिला अध्यक्ष रजत सोनकर,महानगर अध्यक्ष मोनू सेठ, आलोक केसरवानी,महिला अध्यक्ष रचना वर्मा, मंजूषा सिंह ,सुधा साहू विनीता केसरवानी, दिनेश कनौजिया, सुशील श्रीवास्तव,पूनम चौरसिया , अभिलाष केसरवानी शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि, सचिन गुप्ता रतन खरे सुषमा श्रीवास्तव पिंकी कनौजिया संजना सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours