अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी के खिलाफ एक और परिवाद दाखिल
आशुतोष महाराज ने लगाया धार्मिक यात्रा पर हमले का आरोप
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य वादी व पक्षकार आशुतोष महाराज के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आशुतोष महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ प्रयागराज जिला अदालत में एक और परिवाद दाखिल किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-5 के न्यायाधीश संदीप पारचा ने परिवाद स्वीकार करते हुए विपक्षियों को नोटिस जारी करने और वादी का बयान दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च को निर्धारित की गई है।
ज्ञात हो कि इससे पहले आशुतोष महाराज ने प्रयागराज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पाक्सो विशेष न्यायालय) में वाद दायर कर यौन शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में 21 फरवरी को आदेश जारी होना है।
वहीं, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मानहानिकारक बयान और डिजिटल दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कैराना की अदालत में परिवाद दायर किया था।
आशुतोष महाराज ने अपने परिवाद में धारा 173(4) बीएनएसएस का हवाला देते हुए कहा- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शिविर, सेक्टर-6, संगम लोवर मार्ग, हरीशचंद्र चौराहा, प्रयागराज (माघ मेला-2026) में माता शाकुंभरी देवी का अनुष्ठान एवं महायज्ञ 3 जनवरी से चल रहा था
मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि वाद के वादी संख्या-6 भगवान केशवदेव महाराज (लड्डू गोपाल जी) की पटरानी माता यमुना देवी के मिलन हेतु यात्रा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शिविर से प्रारंभ हुई। आरोप है कि जैसे ही यात्रा त्रिवेणी मार्ग स्थित अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पास पहुंची, विपक्षियों ने सार्वजनिक मार्ग पर कथित रूप से अवैध जाम लगा दिया। इससे धार्मिक यात्रा और आम आवागमन बाधित हुआ।

+ There are no comments
Add yours