नगर निगम का राजस्व निरीक्षक 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। नगर निगम जोन छह के राजस्व निरीक्षक अनूप चंद मिश्र को विजिलेंस विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तर कर लिया। टीम उन्हें अपने साथ ले गई। अनूप चंद्र मिश्र नगर निगम जोन छह के राजस्व निरीक्षक हैं। बताया जाता है कि राजकुमार यादव ने 17 फरवरी को पत्रावली कर अधीक्षक कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक/टैक्स कलेक्टर अनूप चंद्र मिश्र के खिलाफ विजिलेंस के एसपी से शिकायत की थी।
राजकुमार का आरोप था कि उनकी माता के नाम कराई गई संपत्ति की रजिस्ट्री के नामांतरण की पत्रावली नगर निगम कार्यालय में जमा की गई थी। जब फाइल आरोपी के पास पहुंची तो उसने रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई।
योजना के अनुसार आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर धूमनगंज में रिश्वत की रकम ली और विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। आरोपी नगर निगम के जोन क्षेत्र खुल्दाबाद में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। विजलेंस टीम की कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया।

+ There are no comments
Add yours